ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में सावन मेले का आयोजन

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में वर्षा ऋतु के स्वागत में प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना रिचर्ड्स के दिशा निर्देशन में सावन मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन अमेरिकन फील्ड सर्विस (AFS) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान तथा पारंपरिक कलाओं से जोड़ना था। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपने शिक्षकों के हाथों में सुंदर मेहंदी रचाई। इस गतिविधि ने गुरु-शिष्य संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ किया और विद्यार्थियों ने भारतीय परंपरा में छिपे सौंदर्य व संवेदना को महसूस किया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने मानसून पर आधारित रंग-बिरंगे चित्र बनाए। बच्चों ने वर्षा ऋतु को अपनी कल्पनाशक्ति और कला के माध्यम से जीवंत रूप दिया। पूरा दिन उत्साह, आनंद और रचनात्मकता से भरपूर रहा। इस अवसर ने बच्चों को न केवल भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ा बल्कि प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना भी जगाई।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी एवं त्रिशुली नदी में अचानक आई त्वरित बाढ़ से जन-धन की क्षति के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के प्रभावित नागरिकों की सहायता हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad