शैल कला ने जनरल खंडूरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति ने अपने कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मे.ज. (सेनि) भुवन चंद्र खंडूरी जी द्वारा अपना शरीर त्याग कर परलोक धाम जाने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,
सर्व प्रथम संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने कहा खंडूरी जी देश सेवा के पश्चात् राजनीति में भी पूरी ईमानदारी के जिम्मेदारी निभाई अपने कार्यकाल में अनैक प्रकार के राज्य हित में फैसले लिए, एक समय था जब उनकी जरूरत को राज्य हित में खंडूरी है जरूरी का नारा दिया गया था।
स्वामी ने बताया कि खंडूरी है जरूरी विषय पर एक विज्ञापन में स्वयं को कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था, 108 का भरपूर लाभ उत्तराखंड वासियों को मिला,
इस अवसर पर संस्था के सुश्री पूजा चंद्रा, आनन्द स्वरूप, नीरज उनियाल, मनीष चंद्रा, अभ्यंश चंद्रा, अदिति शर्मा, आदित्य नैय्यर ने भी अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।












