जिला अस्पताल बीडी पांडे में धूमधाम से मनाया डॉक्टर डे

नैनीताल l जिला अस्पताल बीडी पांडे में बुधवार को को डॉक्टर डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मरीज सेवा का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्रौपदी गबर्याल, ने डॉक्टर डे हमें मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और समर्पण की याद दिलाता है। अस्पताल परिवार ने भी चिकित्सकों का सम्मान किया और उनके कार्यों की सराहना की।फिजिशियन डॉ. एमएस दुर्गपाल, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. नरेंद्र रावत, डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. सुधांशु, डॉ. दीपिका लोहनी, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. ममता पांगती, डॉ. कोमल गुरुरानी, डॉ. यति आदि मौजूद रहे।












