आरकेआईएचएम संस्थान ने छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।
देहरादून। रामा कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिलिटी मैनेजमेंट के तत्वावधान में फ्रेशर एवम् विदाई समारोह का आयोजन होटल एनजे देहरादून में किया गया।
मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली, विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ स्वामी एस चंद्रा, समाजसेवी महेन्द्र सिंह राणा, भाजपा के जिला महामंत्री आदित्य नैय्यर, लखविंदर राणा, संस्थान के प्रबंध निदेशक आकाश खंडूरी, निदेशक संध्या नेगी, एचआर सानिया उपाध्याय, अंकित नैथानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रबंध निदेशक आकाश खंडूरी एवम् निदेशक संध्या नेगी ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं शॉल अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया।
छात्राओं ने माँ सरस्वती की नृत्य शैली में वंदना की प्रस्तुति दी, तत्पश्चात डॉ स्वामी एस चंद्रा ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संस्कार का पाठ पढ़ाया, कहा संस्थान से आपको प्रमाण-पत्र मिल जाएगा, डिग्री मिल जायेगी, लेकिन आगे प्रतिदिन आपके व्यवहार की परीक्षा होती रहेगी, आपका व्यवहार ही आपके जीवन भर के लिए पूंजी है।
मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली ने अपने उद्बोधन में कहा संस्थान से आपको प्रशिक्षण मिलता है लेकिन आपको उस पर खरा उतरना पड़ेगा, आप अपने व्यवहार एवं आचरण से अपना रास्ता स्वयं सरल बना सकते हैं।
संस्थान के प्रबंध निदेशक आकाश खंडूरी एवं निदेशक संध्या नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
संस्थान के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गढ़वाली, नेपाली, पंजाबी एवम् हिंदी फिल्मी गीतों पर नृत्य कर धूप मचा दी।
अतिथि आदित्य नैय्यर ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा आपको निरंतर आगे बढ़ना है, महेंद्र सिंह राणा, लखविंदर राणा, अंकित नैथानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
समापन से पूर्व सभी छात्र-छात्राओं को मैडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। निदेशक संध्या नेगी ने सभी को धन्यवाद दिया, सभी के लिए सहभोज करवाया।












