सीएमबीएडीपी योजना के तहत कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित विकासखंड कनालीछीना के छात्र-छात्राओं का रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पांचवे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l सीएमबीएडीपी योजना के तहत कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित विकासखंड कनालीछीना के छात्र-छात्राओं का रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पांचवे दिन भी जारी रहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को योग प्राणायाम की जानकारी दी गई। स्वच्छता कार्यक्रम ,प्रार्थना राष्ट्रगान व हिमालय शपथ लेने के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया। छात्र-छात्राओं ने काली नदी में तालेश्वर से बलतड़ी तक 11 किलोमीटर का रिवर रन किया। छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश भट्ट द्वारा दिया जा रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad