दिनेश आर्या को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विधायक सरिता आर्या ने कहा यह सम्मान संगठन की ताकत “

नैनीताल। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्या को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक सरिता आर्या ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिनेश आर्या को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने दिनेश आर्या के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का भी आभार जताया है।
भाजपा की ओर से 4 अक्टूबर को दिनेश आर्या को उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया गया। दिनेश आर्या लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं और नैनीताल जिला भाजपा अध्यक्ष समेत विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक यह है कि पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है। उनके अनुसार पार्टी में केवल चुनाव जीतना ही राजनीतिक पहचान का आधार नहीं है, बल्कि संगठन के लिए लंबे समय तक किए गए कार्य और निष्ठा को भी महत्व दिया जाता है।
उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले तक वह कांग्रेस में विधायक थीं। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ जैसे नारों के साथ सक्रिय होकर लगातार काम किया।
सरिता आर्या के मुताबिक, इसके बावजूद 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें अपेक्षित राजनीतिक अवसर नहीं दिया। ऐसे समय में भाजपा ने उन्हें सम्मान के साथ पार्टी में शामिल किया और नैनीताल विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के टिकट पर वर्ष 2022 में उन्होंने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के हार्मिटेज में आज एएनआरएफ-पेयर परियोजना एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला के दूसरे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad