पौधारोपण अभियान आज 812वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 812वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 812वे दिन डीडीहाट के नारायण नगर स्थित नारायण स्वामी आश्रम परिसर में अपने स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरुरानी के श्राद्ध के अवसर पर उनकी स्मृति में आश्रम के प्रमुख व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया
दीप चंद्र पांडे ने कहा कि पौधारोपण अभियान से आश्रम परिसर में पौधों के रोपण का कार्य किया जा रहा है।जो निरंतर जारी रहेगा।
निरंजना गुरु रानी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है इस कार्य में सभी को भागीदारी करनी चाहिए।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।
कार्यक्रम में धीरज पानू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












