उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज चौथे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज चौथे दिन भी जारी रहा।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने कहा की प्रातः छात्रों द्वारा उल्का देवी मंदिर परिसर से गैस गोदाम परिसर तक वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। उसके बाद प्रार्थना, हिमालय बचाओ शपथ, राष्ट्रगान के बाद गुरना देवी मंदिर परिसर में लगाए गए पौधों में पानी डाला गया ।उसके बाद छात्रों ने सरयू नदी में पेडलिंग, तैराकी ,फिलिप रिफिलिप व रीवर रेस्क्यू के तहत आपदा प्रबंधन की जानकारी ली। वही बौतड़ी से घाट तक 3 किलोमीटर का रिवर रन किया।
रीवर राफ्टिंग से छात्र उत्साहित हैं। प्रशिक्षण देने वालों में भूपेंद्र सिंह अरविंद नेगी राजेंद्र सिंह पदम सिंह दीपक बिष्ट वेद प्रकाश शामिल है









