आरएचसी सुल्तानपुर और स्पोर्ट्स अथोरॉटी झारखंड ने अगले चरण में प्रवेश कर लिया है।

नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 99वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत शनिवार को डीएसए मैदान में दो मुकाबले खेले गए। जिसमें आरएचसी सुल्तानपुर और स्पोर्ट्स अथोरॉटी झारखंड ने अगले चरण में प्रवेश कर लिया है।
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में सिक्का स्पोर्ट्स क्लब राय बरेली और आरएचसी सुल्तानपुर आमने-सामने रही। इस दौरान यह मुकाबला सुल्तानपुर ने 3-0 से जीता। दूसरा मुकाबला रोहिला टाइगर रामपुर और स्पोर्ट्स अथोरॉटी झारखंड के मध्य खेला गया। जिसमें झारखंड ने 3-2 से मुकाबला जीता। रेफरी कावी, लाल खान रहे। आयोजन की सफलता में हॉकी सचिव आलोक चौधरी, जीएल साह, सीएल साह, मुकुल जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, रवि जोशी, धर्मेंद्र शर्मा, एनडी बिष्ट, संजय कुमार, मनोज बिष्ट आदि जुटे रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय टेनिस मंच पर चमकी दून की बेटी मीरा चौधरी, सिंगापुर में लहराया परचम, कजाकिस्तान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad