भैरवाष्टमी पर नगर के नयना देवी मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान

नैनीताल l मंगलवार को श्री मां नयना देवी मंदिर में भैरवाष्टमी के शुभ अवसर पर प्रातः बटुक भैरव का पाठ, आरती की गई। दोपहर 12:00 बजे भोग के पश्चात खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया l पूजा पाठ भोग इत्यादि मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे द्वारा किया गया व अन्य कार्यक्रमों को संपन्न कराने में न्यास के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी भुवन कांडपाल प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी कार्यालय सचिव बसंत जोशी सहित सुनोज नेगी जीवन चन्द्र तिवारी भगवान सिंह सुमन साह राजेंद्र बृजवासी तेज सिंह नेगी रमेश सिंह ढैला राहुल मेहता बच्ची राम पंत गोपाल दत्त जोशी महेश पाठक राजेश बेलवाल लक्ष्मी नारायण लोहनी कृष्ण चन्द्र सती व न्यासी हेमंत शाह व स्थानीय श्रद्धालु जुटे रहे।












