नगर के धार्मिक संगठनों ने नगर मैं सफाई अभियान चलाया

नैनीताल । सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शहर में सफाई अभियान चलाकर कुन्तलों के हिसाब से गंदगी को साफ किया और उसे कूड़ेदान में डाला।
नैनीताल में गुरुवार सवेरे हनुमान भक्त संगठन, जय श्रीराम सेवादल और नासा के साथ नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान चलाया। लगभग 25 से 30 लोगों ने सफाई की। हाथों में ग्लब्स और मुंह मे मास्क लगाए सदस्यों ने सवेरे सात बजे लाइब्रेरी से तल्लीताल और लाइब्रेरी से मल्लीताल की तरफ को दो टीमें बनाकर सफाई की। झील के किनारे किनारे, पार्कों, नालों और सड़क के आसपास चले अभियान में कूड़े का ढेर मिला। इस कूड़े में खाली बोतलें, चिप्स की थैलियां, शराब और जूस की खाली बोतलें, फटे पर्स, पुराने कपड़े आदि गंदगी मिली। इस मौके पर, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, मृणाल नेगी, चौरसा गांव के प्रधान किशोर ढेला, भुवन सिंह बिष्ट’आर.ओ.’, पंकज बिष्ट, प्रदीप कुमार, अमित साह, करन, सूरज, सुनील, एडवोकेट रोहित कुमार, मनमोहन सिंह बिष्ट, एडवोकेट प्रमोद कुमार ‘पैरी’, रमेश पंत, मनीष जोशी, तेनज़िंग, संदीप चौहान, हिंदूवादी नेता विवेक वर्मा, मंनोज कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ रावत, पान सिंह, हिमानी और एंजेल ढेला, नासा संगठन से यशपाल रावत, शिखा रावत, लतिका जलाल शाही, रोटरी क्लब से शैलेन्द्र साह, योगेश साह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व वन विभाग के सहयोग से जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्र बजून,पाटीयाखान, फगुनियाखेत मे वृहद स्थर मे वृक्षारोपण का आयोजन

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad