नैनीताल में अजगर मिलने से फैली सनसनी

नैनीताल: सरोवर नगरी में अब वन्य जीवों के बसेरे का दायरा बढ़ने लगा है। शनिवार को तब सनसनी फैल गई, जब एक अजगर अजगर का बच्चा दिख पड़ा। नगर में पहली बार अजगर का बच्चा देखा गया। अजगर खासकर तराई भाभर में पाए जाते है। ठंडी जलवायु वाले नैनीताल में अजगर का मिलना बड़ी बात है। अजगर देख कयास लगने शुरू हो गए। कुछ लोग कहने लगे कि यह किसी कार या बड़े वाहन से नैनीताल पहुंच गया। मगर आयारपाटा पहुंचना आश्चर्यजनक बात है। इधर नगर में पिछले कुछ वर्षों में किंग कोबरा भी देखे गए हैं। गर्म जलवायु वाले वन्य जीवों के यहां पहुंचने से प्रतीत होने लगा है कि अब तराई भाभर के वन्य जीवों का यहाँ पहुंचना शुरू हो गया है। जिसके चलते सांप और विषैले जानवरों से सतर्क रहने की जरूरत बढ़ गई है। बहरहाल अजगर की खबर आग की तरह पूरे नगर में फैल गई। अजगर देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। सभासद मनोज साह जगाती ने अजगर पकड़कर एक बड़े जार कैद कर लिया और वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।











