लैन्डो लीग फुटबाल प्रतियोगिता देखने पहुंचे कोश्यारी

नैनीताल । लैन्डो लीग फुटबाल प्रतियोगिता मे आज दो मैच खेले गए। पहला मैच डेमोनटर एफ सी और गैलेक्सी एफ सी के बीच खेला गया,जिसे गैलेक्सी ने दो गोल से जीत लिया, सौम्या ने दो गोल किये।
आज के दूसरे मैच में जो कि आयारपाटा और यूनिवर्सल के बीच हुआ,जिसे 2/1 से आयारपाटा ने जीत लिया। गौरव ने 1,आलिम ने 1,प्रकाश दीप ने 1 गोल किया,
आज के मैंच में मुख्य अतिथि पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी पूर्व मुख्यमंत्री उपस्थित रहे, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की,कविता गगोला, अमर उजाला से गिरीश रन्जन तिवारी, सभासद भगवत रावत, सभासद मनोज जगाती, कमलेश ढौढियाल, सचिन नेगी, शैलेन्द्र बिष्ट, मयंक पत, कमल जोशी, विकास जोशी, युवराज करा यत,प्रियान्स,तुसी साह,राजेन्द्र बिष्ट,
जबकि डी एस ए नैनीताल से उपाध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, महासचिव मनोज जोशी,डा मनोज बिष्ट,,फुटबॉल सचिव पवन खडायत, खीमराज देउपा, चन्द्र लाल साह, शैलेन्द्र बर्गली,हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह, करन सती, जलज बर्मा, आदि मौजूद रहे।











