डीएसबी परिसर में आयोजित किया गया अभिनन्दन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया

नैनीताल । भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से अलंकृत होने पर कुविवि की ओर से डीएसबी परिसर के एएन सिंह हॉल में रविवार को अभिनंदन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी रहे, कार्यक्रम के मुख्य विशिष्ट अतिथि पद्म श्री अनूप साह, पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल रहे l कार्यक्रम का संचालन संचालन दिव्या यू जोशी ने किया l कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कोश्यारी के जीवनी पर प्रकाश डालकर शुरू किया l अभिनंदन और सम्मान समारोह में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 10 वीं और 12 वीं के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया l इसके साथ ही तिब्बतीय समाज ने कार्यक्रम में अपने सांस्कृतिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया l उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने शरण दी है l तिब्बती समुदाय उसके लिए शुक्र गुजार है, उन्हें कहा कि जल्द ही तिब्बत पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा तो वह भारतीयों का अपने देश में सम्मान समारोह गर्व से करेंगे l इसके साथ ही संगीत विभाग के अलंकार महतोलीया और डॉ. रवि जोशी ने एकल शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया l पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा कि कोश्यारी जैसे महान व्यक्ति हमारे देश के लिए प्रेरणा का श्रोत है l विशिष्ट अतिथि पद्म श्री अनूप साह ने कहा कि जीवन में उचित अवसर मिलते है, उन पर चलना चाहिए l उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म किंग कोबरा को हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है l इसके साथ ही उन्होंने का की परिसर में छात्रों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, साथ ही रस्से का प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए l मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल गुजरात पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना प्रधान मंत्री के साथ ही हर भारतीय का है, 2047 में हमारा देश हर रूप से शक्षम होगा l उन्होंने कहा कि हमें विज्ञान के साथ ही अध्यात्म को जोड़कर आगे बढ़ना होगा l उन्होंने कहा कि विचार धारा भले ही कोई भी हो पर हमारा राष्ट्र के लिए एक ही विचार धारा है l उन्हें कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षा की दिशा में जा रहा है l मेरु के अवसर तहत परिसर के सभी जर्जर भवनों का नव निर्माण हुआ है l उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कहना है कि अगला अवसरदशक उत्तराखंड का दशक होगा l उन्होंने कहा कि मैं पलायन का विरोधी नहीं, हमारे देश के जो भी युवा बाहर है, उन्हानें बेहतर नाम कमाया है l स्वयं सेवक देश के लिए जीते है, उनका जीवन देश को समर्पित है l उन्होंने का की अधिकतर विदेशों में भारत के लोग बड़े पदों पर वैज्ञानिक, डॉक्टर, प्रोफेसर है, यदि यही काम अपने देश में करे तो हमारा देश चार पांच गुना तेजी से आगे बढ़ेगा l उन्होंने कहा परिसर में सम्मानित मेधावियों में 80 फीसदी लड़कियां है और 20 फीसदी लड़के l उत्तराखंड को और बेहतर बनाना है , एआई का दौर है आधुनिक युग में एआई का आधार शिला भारतीय सभ्यता को बनाकर अपने संस्कृति को श्रेष्ठ बनाना है l आध्यात्मिक ए आई से आगे बढ़े l विज्ञान और अध्यात्म को मिलाकर नया युग बनेगा l देश के कल्याण के लिए सभी को गुरु गोविंद सिंह बनना पड़ेगा l उन्हें कहां की राम मंदिर में जो चोरी हुई है, वह भगवान राम का संकेत हैं आगे के लिए सतर्क रहे, ताकि भविष्य में बड़ी चोरी न हो l इसके साथ ही उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया l शहर के विभिन्न संस्थाओं और समुदायों ने कोश्यारी को सम्मानित किया अंत में परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l इस दौरान मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट मोहन पाठक दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, प्रो. संजय पंत, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. महेंद्र सिंह राणा मुन्नी तिवारी नितिन कार्की आदि मौजूद रहे l

यह भी पढ़ें 👉  सीएमओ ने किया ढोली गांव स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad