करन माहरा के जन्मदिन पर मरीज को फल वितरित किए

नैनीताल ।कांग्रेस सोशियल मिडिया विभाग व नगर यूथ कांग्रेस,नैनीताल द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति सदस्य करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर में बी डी पांडे चिकित्सालय म नगर के कांग्रेस जनों के साथ मिलकर मरीजों,स्टाफ आदि को फल,जूस आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी,संजय कुमार (संजू),जिला कार्यकारी अध्यक्ष,सोशियल मिडिया विभाग नैनीताल दीपक माहरा, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बंटू आर्या, महिला कांग्रेस से सुनीता आर्या, देवकी देवी,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम शर्मा, जिलाध्यक्ष NSUI शार्दूल नेगी, विधानसभा अध्यक्ष NSUI अभिषेक कुमार,छात्रसंघ महासचिव आयुष आर्या,सभासद अंकित चंद्रा, अधिवक्ता शिवम गंगवार, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, कमल जोशी,रोशन धामी, दिव्यांश सिंह,गौरव कुमार आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।











