नैनीताल में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 30 टीमें घर-घर पिलाएंगी दवा

नैनीताल। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर शहर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान के लिए कुल 30 टीमें गठित की गई हैं। इनमें से 3 ट्रांजिट बूथ मल्लीताल रिक्शा स्टेशन, तल्लीताल दर्शन घर और तल्लीताल रोडवेज स्टेशन पर बनाए गए हैं। शेष 24 टीमें घर-घर जाकर 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी बूथ सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित रहेंगे। अभियान में डॉ. द्रोपती गबर्याल, नेहा कांडपाल, कमला कुंजवाल, विमला चौहान, दुर्गा टम्टा समेत स्वास्थ्य विभाग व पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ. सरस्वती खेतवाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0-5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलवाएं, ताकि शहर को पोलियो मुक्त रखा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल परिसर में पहली बार आयोजित हुई एनसीसी (नेवी विंग) ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad