जनहित संस्था ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर हल्द्वानी मार्ग में टूटी सीवर लाइन को ठीक कराने की मांग की

नैनीताल। जनहित संस्था की ओर से नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग पर चील चक्कर के पास टूटी
सीवर लाइन की मरम्मत कराने की मांग की गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर समस्या का निस्तारण करने को कहा है।
ज्ञापन में बताया है कि नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग पर चील चक्कर मोड़ के पास रूसी गांव की ओर जाने वाली सीवर लाईन टूटी हुई है, जिसके कारण गंदा पानी मार्ग पर बह रहा है, इससे मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नैनीताल आने वाले पर्यटकों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इससे कई बीमारियां पैदा होने का भी खतरा रहेगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्र का जल्द से जल्द निरीक्षण करा कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। उधर, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने कहा है कि जल्द ही लीकेज की जांच कर उसकी मरम्मत कराई जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जनहित संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महासचिव अशोक साह शामिल रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के बीच ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 16 लोगों की स्वास्थ्य जांच
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad