पीपीजे के छात्र आर्यमान अग्रवाल ने 98 प्रतिशत के साथ नगर टॉप किया।

नैनीताल: सरोवर नगरी में सीबीएसइ 10वीं बोर्ड का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के छात्र आर्यमान अग्रवाल ने 98 प्रतिशत के साथ नगर टॉप किया। दूसरा स्थान इसी विद्यालय के निष्कर्ष अग्रवाल ने 98 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया। तीसरे स्थान बिड़ला विद्या मंदिर के छात्र शीर्ष सचान ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया।
पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में 143 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिनमे 52 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। बिड़ला विद्या मंदिर में शीर्ष सचान ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, सार्थक पंत ने 97.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और गौरवादित्य बिष्ट 97.2 के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 112 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 35 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की वर्णिता पांडे 96.6 ने विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। रोजम बी ने 96.4 के साथ दूसरा तथा भव्या बिष्ट 96 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि कविता भट्ट ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। परीक्षा में 82 छात्राएं शामिल हुई थी। सभी उत्तीर्ण हुई। सनवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रथम स्थान पर राशि राशि बाराकोटी 97.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर आदर्श चौधरी 93.2 व तृतीय स्थान कार्तिक बिष्ट ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया। परीक्षा में 80 विद्यार्थी शामिल हुए, सभी उत्तीर्ण हुए।
लौंग व्यू पब्लिक स्कूल में केशव शर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला द्वितीय स्थान , देवांश भट्ठ ने 94 दूसरा व रस्तोगी ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में 42 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
सेंट जेवियर स्कूल में लक्ष्य पांडे 85 प्रतिशत के साथ विद्यालय में पहला और अब्दुल एहमद ने 80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। 14 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए।
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। जिसे लेकर नगर के बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की अनुपमा साह, लौंग व्यू पब्लिक स्कूल के भुवन चन्द्र त्रिपाठी, सनवाल स्कूल की ए इमैन्युअल, डा सूर्य प्रकाश व नईम खान उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य को लेकर शुभकामना व्यक्त की है।












