रिक्शा स्टैंड पर तैनात पुलिस कर्मी मनोज जोशी कर रहे हैं पर्यटकों की मदद

नैनीताल सरोवर नगरी में इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में कई लोग अपना पर्स व मोबाइल भी भूल जा रहे हैं। दो दिन पूर्व भी एक महिला पर्यटक अपना पर्स बैंड स्टैंड पर भूल गई तथा एक महिला अपना फोन भी भूल गई। जब उन्हें बाद में पता चला तो रिक्शा स्टैंड पर तैनात पुलिस चौकी पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद, चौकी में तैनात कांस्टेबल मनोज जोशी ने बैंड स्टैंड जाकर पर्स ओर फोन की खोजबीन शुरू करदी तथा लोगों से पूछताछ भी की। कुछ देर बाद उन्हें मोबाइल व पर्स मिल गए। जिसके बाद, दोनों महिला पर्यटकों ने कांस्टेबल मनोज जोशी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने दोनों महिलाओं को पर्स और फोन लौटा दिया। इसके अलावा भी वह पूर्व मे कई पर्यटकों का खोया हुआ सामानखोजबीन कर लौट चुके हैं कांस्टेबल मनोज जोशी द्वारा चौकी से लाउड स्पीकर के माध्यम से बार बार यहां पहुंचे पर्यटकों से अपने सामान की सुरक्षा खुद करने को कहा जाता है तथा नो पार्किंग जोन में खड़ा न करने का संदेश भी दिया जा रहा है। साथ ही यहां पहुंचे पर्यटकों शुद्ध पेजल भी उपलब्ध करा रहे हैं, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।