दुकानों से लोहे के स्टैंंड चोरी करने वालों को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा, पुलिस ने की कार्रवाई

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में दुकान से लोहे के स्टैंड चोरी करने वाले लोगों को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दो लोगाें के खिलाफ कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र में कई दिनों से दुकानों के स्टैंड चोरी होने के मामले सामने आ रहे थे। सोमवार की रात भी कैपिटल के सामने दुकान से एक दुकान का स्टैंड चोरी हो गया। मंगलवार को जब दुकानदारों ने सीसी टीवी की जांच की तो उसमें कबाड़ बीनने वाला व्यक्ति स्टैंड चोरी करते नजर आया। जब दोपहर में दुकानदारों ने उनको कैपिटल सिनेमा के साथ देखा तो पकड़कर पीट दिया। जिस पर उक्त व्यक्ति ने चोरी करने की बात मान ली। जिसके बाद लोगों ने उक्त व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया।पूछताछ में उक्त व्सक्ति ने बताया कि उसने लोहे के स्टैंड अंडा मार्केंट में एक कबाड़ कारोबारी को बेचा है। पुलिस ने कबाड़ कारोबारी को भी कोतवाली बुला लिया। शाम तक लोग कोतवाली में कार्रवाई को लेकर अड़े रहे। एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर तल्लीताल बूचड़खाना निवासी नूर अहमद और अंडा मार्केंट निवासी शेख असलम के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad