पालिका ने तिब्बत मार्केट से हटायी अवैध दुकानें
![](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240520-WA0024-780x470.jpg)
नैनीताल। पर्यटक सीजन के बढ़ते ही सरोवर नगरी में दुकानों की संख्या भी बढ़ने लगती है।जिसके कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए पालिका की ओर से सख़्त कदम उठाए जा रहे हैं।
सोमवार को पालिका कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने तिब्बत मार्केट में अभियान चलाकर सभी अवैध दुकानों को हटाया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि पर्यटक सीजन में अवैध दुकानों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-Harish-GeetaBist.jpeg)
Advertisement
![](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-StJohnsSchool.jpeg)
Advertisement