हरेला पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर में निकली जागरूकता रैली एवं छात्र-छात्राओं ने किया वृक्षारोपण

नैनीताल ।हरेला उत्सव पर्व के अवसर पर बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर वीरभट्टी दुर्गापुर में उत्तराखंड के लोकपर्व “हरेला” के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली और विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  कल सजेगा नैनीताल में 'मानसून माउंटेन मैराथन' का मंच, देश-विदेश के धावक दिखाएंगे दमखम

रैली विद्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान बच्चों ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “हरा भरा हो अपना उत्तराखंड” जैसे नारे लगाकर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

रैली के बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ. सूर्य प्रकाश, प्रधानाचार्य श्री मनोज भट्ट एवं सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने विद्यालय को प्लास्टिक मुक्त और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प से सबाना बनीं हुनर की मिसाल, घर से शुरू हुआ छोटा काम बना रोजगार का जरिया, आज महिलाओं को प्रशिक्षण देकर बना रहीं आत्मनिर्भर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad