शनिवार को झील में अज्ञात शव मिला

नैनीताल l यहां ठंडी सड़क के पास नैनी झील में एक अज्ञात शव मिला l जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन्होंने नैनी झील से शव को निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया l शव की शिनाख्त अभी नहीं हुई है l पुलिस के मुताबिक शव 10 दिन पुराना है l पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l पुलिस के मुताबिक शव की उम्र 40 से 50 के बीच की है l









