स्वतंत्रता दिवस पर एक कैदी को रिहा किया जाएगा

नैनीताल। जिला कारागार नैनीताल में कैद काशीपुर निवासी एक कैदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समय से पूर्व रिहा किया जाएगा। कैदी जेल में तीन साल की सजा काट रहा है। जेलर संजीव ह्यांकी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर एक कैदी को रिहा किया जा रहा है। बताया कि काशीपुर निवासी मो. युनुश लूट व डकैती के दोष में तीन साल की सजा काट रहा था। उन्होंने बताया कि मो. युनुश को तीन वर्ष की सजा सुनाई गई थी। वह दो वर्ष तीन माह की सजा भी काट चुका है। उसके बेहतर आचरण एवं स्वभाव के चलते शेष सजा माफ कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस पर उसको जेल से रिहा किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लोक भवन देहरादून द्वारा आयोजित एक प्रयास नशा मुक्त हो समाज पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभागिता की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad