राही नेत्रधाम के सीजीएचएस एम्पैनलड होने पर एसोसिएशन के पधारिकारीगण मिले


देहरादून I आज दिनांक 26 मई 2026 को उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राही नेत्रधाम के CGHS में एम्पैनल्ड होने पर अस्पताल प्रशासन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष-बलवीर सिंह नेगी, सचिव- रवीन्द्र दत्त सेमवाल, संरक्षक- तिलकराज शर्मा, संयोजक – डॉ स्वामी एस चंद्रा, अरविंद किशोर बहुखंडी, राजेंद्र प्रसाद शास्त्री एवं आनंद सिंह रावत ने अस्पताल में डॉ. चेतन देसाई एवं डॉ. मोहित गर्ग से शिष्टाचार भेंट कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि CGHS लाभार्थियों को उच्च गुणवत्ता एवं संवेदनशीलता के साथ उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही CGHS लाभार्थियों के पारिवारिक सदस्यों को भी CGHS दरों पर उपचार सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
इस विषय पर अस्पताल प्रशासन ने सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि राही नेत्रधाम के CGHS में शामिल होने से उत्तराखंड के पेंशनर्स एवं CGHS लाभार्थियों को नेत्र चिकित्सा की उत्कृष्ट एवं सुलभ सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।