2 सूत्री मांगों को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में वृहद स्तर पर पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कर्मचारियों की 2 सूत्री मांगों को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में वृहद स्तर पर पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया साथ ही विभिन्न जनपदों से कर्मचारियों ने अधिकारियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया।
गुरुरानी ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान करें।
इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आंदोलन के साथ-साथ सभी जनपदों में कार्यकारिणी का गठन भी किया जा रहा है । अलग-अलग तिथियां में विभिन्न जनपदों में कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।
गुरु रानी ने कहा कि पूर्व में प्रमुख सचिव पर्यटन महोदय की अध्यक्षता में जो बैठक हुई थी उसमें जो कमेटी बनी थी। उसकी अभी तक एक ही बैठक हुई है दूसरी बैठक नहीं हुई है इसलिए दूसरी बैठक भी शीघ्र कर कर्मचारियों के प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।
महामंत्री विजय पुरोहित ने कहा सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के तहत अपनी मांगों को मनवाने के लिए किया जा रहे कार्यक्रम में पूर्ण रूप से भागीदारीकरनी चाहिए।
कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल, सहसंयोजक सुरेश पवार सहसंयोजक दिनेश सागुड़ी वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, जयपाल सिंह बिष्ट सुमेर रावत रमेश कपकोटी पीतांबर दुमका अनिल जोशियाल गौतम कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारियों को महासंघ द्वारा दिए गए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर व सभी जनपदों से ज्ञापन के साथ पौधा कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित करना चाहिए साथ ही महासंघ को आर्थिक रूप से मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए।
इधर दिनेश गुरु रानी एवं समस्त पदाधिकारीगण ने संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पूर्व महामंत्री ओम प्रकाश भट्ट के पिताजी के निधन पर व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी उषा पासी के निधन पर भी शोक प्रकट किया।









