बढ़ती महंगाई और नीट की परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ एनएसयूआई ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

नैनीताल l डीएसबी परिसर के मुख्य गेट पर शुक्रवार को एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र महासंघ अध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशीष कबाड़वाल के नेतृत्व में छात्रों ने बढ़ती महंगाई और नीट परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशीष कबाड़वाल ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम छात्रों और परिवारों की कमर तोड़ दी है। वहीं नीट परीक्षा में हो रही धांधली से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में है, लेकिन सरकार मौन है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि अगर महंगाई पर लगाम और नीट में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा l इस दौरान छात्र संघ सचिव आयुष आर्या, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, मोहित बिष्ट शुभम , मोहित, पीयूष जलाल, सागर बिष्ट, मोहित रावत, विपुल पंत, रोशन धामी आदि मौजूद रहे l