श्री राम सेवक सभा नैनीताल के भवन में रामलीला महोत्सव -2026 के लिये तालिम (पूर्वाभ्यास) शुरूआत हो गई है

नैनीताल । श्री राम सेवक सभा नैनीताल के भवन में रामलीला महोत्सव -2026 के लिये तालिम (पूर्वाभ्यास) शुरूआत हो गई है ।
इस वर्ष रामलीला महोत्सव-2026,दिनांक 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होना है,इसके लिए आज से तालिम(पूर्वाभ्यास) की शुरुआत हो गई है,जो तीन माह से अधिक समय तक लगातर श्री राम सेवक सभा के भवन में रोज शम को 6:00 बजे से 8:00 बजे तक बल कलाकारों को वीभिन्न पत्रों की तालिम दी जायेगी, जिन गुरु जनो द्वारा यह तालिम दी जा रही है उसमें श्री मिथलेश पांडे,श्री गिरीश भट्ट,श्री सतीश पांडे,श्री अजय कुमार व राहुल जोशी के दिशा निर्देशन में दिया जाएगा।
इस दौरान श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश बवाडी, प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विमल शाह,सदस्य मोहित लाल साह सहित,आनन्द सिंह बिष्ट, युवराज करायत, प्रियांशु, राजेंद्र सिंह, रणजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।