एनसीसी डे पर बीडी पांडे अस्पताल में एनसीसी कैडेटों ने किया रक्तदान

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में एनसीसी डे के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रविवार को बीडी पांडे अस्पताल के ब्लड बैंक में एनसीसी डे के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में डॉ. रितेश शाह,जयभान,नवीन चंद्र शिवांगी,दिव्या जोशी, मीनाक्षी, गणेश, राजीव,भावेश कोरंगा,सचिन, हिमांशु व निर्मला सहित 40 एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ. एमएस दुग्ताल,डॉ.सरस्वती खेतवाल,अभिषेक मुल्तानिया, डॉ.ममता पांगती, कमल बिष्ट व कुंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











