नैनीताल के नवीन सिंह ढैला एनसीसी मिनिस्ट्रियल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

नैनीताल। बीते मंगलवार को रुड़की में संपन्न एनसीसी मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन, उत्तराखंड के तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में नैनीताल एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन सिंह ढैला को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई l
80 बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ के भुवन भास्कर बिष्ट सह सचिव और 78 बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के जावेद अहमद कोषाध्यक्ष चुने गए l अधिवेशन में नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया l प्रथम सत्र में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, गन्ना विकास सलाहकार समिति उपाध्यक्ष श्याम वीर सैनी, रुड़की महापौर अनीता ललित अग्रवाल और राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति मौजूद रहे l द्वितीय सत्र में चुनाव उत्तराखंड मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, विक्रम सिंह रावत व मनोज नवानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ l निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अधिवेशन में संगठन को और मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।