राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर गृह विज्ञान विभाग डीएसबी कैम्पस में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नैनीताल l राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर मंगलवार को गृह विज्ञान विभाग डीएसबी कैम्पस, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रोफेसर लता पांडे ने छात्रों को पोषण जागरूकता और राष्ट्रीय पोषण माह के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने इस वर्ष के राष्ट्रीय पोषण माह की थीम “स्वस्थ भोजन सभी के लिए किफायती हो” पर प्रकाश डाला।
डॉ छवि आर्या ने छात्रों को मोटे अनाज के पोषण महत्व और इस दिशा में हाल की प्रगति के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि मोटे अनाज जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं।
शोध छात्राओं गुंजन तथा दिव्या ने भी पोषण माह पर अपने वक्तव्य दिए। कार्यक्रम में इंदिरा पंत, पुष्पा मैठ।नी, हेमंत चनियाल सहित लगभग 100 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज नाैकुचियाताल के प्रांगण में न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव का खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजन किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad