राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार द्वारा उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन


नैनीताल l राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रायोजित एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान(EDII) द्वारा मौन पालन केंद्र ज्योलीकोट में एक उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम निदेशक बी के जोशी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण तथा रोजगार के संबंध जानकारी दी गई। सभा को जिला उद्योग केंद्र के सेवनिवृत महाप्रबंधक योगेश पांडे, एडवोकेट संजीव भटनागर जी, बी डी नैनवाल द्वारा भी सम्बोधित कर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं के साथ साथ बीमा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। मौन पालन केंद ज्योलीकोट के विशेषज्ञ अधिकारी पी एस कनवाल द्वारा मौन पालन के संबंध में जानकारी दी गई ।चेतना संस्था की प्रमुख सुमन अधिकारी द्वारा स्वरोजगार के सम्बंध में विभिन्न उद्यमों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विभिन्न उत्पादों के निर्माण से जुड़ी महिलाओं ने भी भागीदारी की।