लोगों की सेवा में बीता जीवन, अस्पताल में मददगार बने रहे नंदू अब नहीं रहे

नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में वर्षों तक मरीजों और उनके परिजनों के लिए सहारा बने सामाजिक कार्यकर्ता नंद राम उर्फ नंदू का सोमवार सुबह निधन हो गया। लगभग 59 वर्ष की आयु में उन्होंने बीडी पांडे जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे नंदू अस्पताल में भर्ती थे, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अस्पताल कर्मियों, मरीजों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

तल्लीताल निवासी नंद राम को लोग एक ऐसे इंसान के रूप में जानते थे, जो बिना किसी स्वार्थ के हर दिन अस्पताल पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद किया करते थे। किसी मरीज को डॉक्टर तक पहुंचाना हो, जांच संबंधी जानकारी देनी हो या परेशान परिजनों को सही वार्ड तक ले जाना हो, नंदू हर समय मदद के लिए तैयार रहते थे। अस्पताल आने वाला लगभग हर व्यक्ति उन्हें पहचानता था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर वेबिनार: प्रशासनिक डेटा को बताया 'राष्ट्रीय संपत्ति'

अस्पताल कर्मियों के अनुसार नंदू रोजाना हर मरीज का हालचाल पूछते थे। कई बार गरीब और असहाय मरीजों की मदद के लिए खुद आगे बढ़ जाते थे। उनका व्यवहार इतना सरल और आत्मीय था कि लोग उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते थे।

कुछ समय पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक और शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गए थे। बावजूद इसके, लोगों की मदद करने का उनका जज्बा कम नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  शिल्पकार सभा द्वारा आयोजित पारिवारिक मेलजोल कार्यक्रम आज हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न

सोमवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम.एस. दुग्ताल और सभासद मंटु जोशी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

नंद राम की मौत के साथ ही अस्पताल ने एक ऐसा चेहरा खो दिया, जो बिना किसी पद या पहचान के सिर्फ इंसानियत के लिए जीता था। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad