अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ ने उत्तराखंड राज्य ईकाई की कार्यकारिणी नियुक्त किए।


देहरादून। अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ ने उत्तराखंड राज्य विस्तार हेतु राज्य ईकाई की कार्यकारिणी नियुक्त किए, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष 1008 दंडी स्वामी मनीष आश्रम, पीठाधीश्वर, काशी, वाराणसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष- पं. लक्ष्मण आर्य के हस्ताक्षर तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम् प्रभारी उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश- मोनू पंडित द्वारा अनुमोदित पर नियुक्ति पत्र जारी किए गये।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उत्तराखंड राज्य हेतु माँ सुरकंडा के रावल- अत्रि रमेश लेखवार- प्रदेश अध्यक्ष, राजीव थपलियाल – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन आर्य – प्रदेश उपाध्यक्ष, उदित पांडेय – प्रदेश महामंत्री, प्रमोद कुमार शर्मा एवम् अंकित नैथानी-प्रदेश मंत्री, महेन्द्र सिंह राणा-प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ स्वामी एस चंद्रा को उत्तराखण्ड राज्य का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा ने बताया कि अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ समस्त सनातनियों के हित की रक्षा के लिए कार्य करेगा तथा समस्त उत्तराखंड राज्य के पुरोहितों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा, डॉ स्वामी ने बताया कि आपरेशन कालनेमि को अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ की ओर से पूर्ण समर्थन है, इस कार्य में महासंघ सरकार को सहयोग देने के लिए हमेशा तत्परता से तैयार है।
डॉ स्वामी ने बताया कि अतिशीघ्र राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रभारी-मोनू पंडित देहरादून पधारने वाले हैं जिसमें नवनियुक्त कार्यकारिणी से चर्चा करके अग्रिम कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे, महासंघ समाज में फैले दुष्प्रचार को रोकने एवम् सनातन धर्म में बढ़ते जातिवाद को समाप्त करने हेतु कार्य करेगा क्योंकि जातिवाद के कारण ही सनातन धर्म से दूसरी ओर पलायन हो रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 717वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad