उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 717वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 717वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 717वे दिन डीडीहाट रण गांव स्थित गगनाथ मन्दिरपरिसर में पौधारोपण किया गया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण अभियान जो 3 जुलाई 2024 से चलाया गया था उसे 15 जुलाई 2026 को 2 साल पूरे होने पर।।। 2 जुलाई से 15 जुलाई।।।। तक अपने स्वर्गीय पिताजी तारा दत्त गुरु रानी की स्मृति में।।। बृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा ।इसके तहत विद्यालयों को व आम जनमानस को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई 2024 से कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश में एक अनूठा पौधारोपण आंदोलन चलाया गया। जो निरंतर जारी है। जिसके तहत निगम कर्मचारियों ने कोई आंदोलन नहीं किया बल्कि पौधे लगाए जिसका नाम।।। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड।।। में दर्ज हो चुका है। और वर्तमान तिथि तक यह आंदोलन अब अभियान का रूप ले चुका है ।और अभी तक।। एक लाख।।। से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। उन्होंने कहा की नियमितीकरण का लाभ न मिलने के कारण कई कर्मचारी नियमितीकरण से पूर्व ही सेवानिवृत्त हो गए हैं और कई कर्मचारियों का निधन हो गया है। उन्होंने सरकार से शीघ्र नियमितीकरण और समान कार्य का समान वेतन देने की मांग की है।
गुरु रानी ने कहा कि वैसे तो वह पौधारोपण का कार्य वर्ष 2005 से करते आ रहे हैं और अब तक चार लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है और 6 लाख से ज्यादा लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर व शपथ रजिस्टर भरकर जोड़ा जा चुका है ।उन्हें इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए सरकार द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है वही सामाजिक संगठनों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। ।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि 2 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम का नाम।। पौधारोपण के साथ जनसंपर्क।।। जिसके तहत पौधारोपण भी किया जाएगा और जनता से जनसंपर्क भी किया जाएगा। दिनेश गुरु नानी ने कहा कि इस कार्यक्रम में पौधारोपण अपने स्वर्गीय पिताजी तारा दत्त गुरु रानी की स्मृति में किया जाएगा।
कार्यक्रम मे सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी, मंदिर के पुजारी चंचल सिंह खोलिया, कैप्टन कुंदन सिंह कन्याल, देवेंद्र बलवंत सिंह खोलिया उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।












