नैनीताल समाचार की निबंध प्रतियोगिता रविवार 13 अगस्त को होगी

नैनीताल l नैनीताल बैंक के आर्थिक सहयोग से होने वाली नैनीताल समाचार की निबंध प्रतियोगिता कल, रविवार 13 अगस्त 2023 को निर्धारित समय पर अपरान्ह 11 बजे अटल आदर्श राजकीय कन्या विद्यालय, नैनीताल में होगी. जैसा कि पूर्व में बताया गया है, प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित होगी और निबंध के विषय उसी वक़्त दिये जायेंगे. यह प्रतियोगिता पिछले 31 वर्षों से एक या दो बार को छोड़ कर लगातार हो रही है l