नैनीताल समाचार की निबंध प्रतियोगिता 13 अगस्त को
नैनीताल l सन् 1992 से शुरू हुई नैनीताल समाचार की निबंध प्रतियोगिता का यह 29वाँ संस्करण है। इस वर्ष की नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता रविवार, 13 अगस्त 2023 को प्रातः 11 बजे से अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल में आयोजित होगी। नैनीताल बैंक के सहयोग से प्रति वर्ष होने वाली इस प्रतियोगिता का यह उनतीसवाँ साल है। कक्षा 4 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिये तीन वर्गों में होने वाली इस प्रतियोगिता की लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हो रही है। 2022 में इस प्रतियोगता में 30-32 विद्यालयों के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये नैनीताल नगर के बाहर से भी आते हैं। जिन विद्यालयों ने अपने प्रतियोगी विद्यार्थियों की सूची अब तक नहीं भेजी है, वे तुरंत अपनी सूची नैनीताल समाचार कार्यालय में उपलब्ध करा दें। पिछले कई वर्षों से यह प्रतियोगिता डॉ. नवीन चन्द्र कफल्टिया के संचालन में की जा रही है।









