नैनीताल का 182वॉं जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की खोज हुए शनिवार को 182वॉं वर्ष हो गए। इस अवसर पर नैनीताल का 182वॉं जन्मदिन नगर के मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह की ओर से हर साल की इस साल भी नैनीताल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एलपीएस स्कूल व भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों ने सांस्क्रतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी और सभी धर्मो के धर्मगुरुओं ने नैनीताल की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
साथ ही आचार्य कैलाश चन्द्र के निर्देशन मैं हवन कर मंत्रोचार किया गया। हवन में विधायक सरिता आर्या मौजूद रही आचार्य श्री सुयाल ने मंत्रोचार कर नैनीताल की खुशहाली के लिए प्रार्थना की,वही मुस्लिम समुदाय के मो. दिलावर, सिख धर्म के राजेंद्र सिंह, ईशाई धर्म के मिसेज दानी ने नैनीताल की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। नगर के विभन्न स्कूलों,होटलो से 50 से अधिक केक सज़ाएँ गए थे।
अंत में केक काटकर लोगों के बीच वितरित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने केक काटकर नैनीताल का जन्मदिन मनाया और दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे व मीनाक्षी कीर्ति की ओर से किया गया।
इस दौरान एडीएम शिवचरण द्विवेदी, प्रो.अजय रावत, मुन्नी तिवारी, सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर हैक्टर पिंटो, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन मेहता, नगर पालिका के पूर्व सभासद डीएन भट्ट, शालिनी बिष्ट कैलाश चन्द्र, त्रिभुवन फ़र्त्याल, नगर पालिका भवाली के अध्यक्ष संजय वर्मा, डॉ.रेनु बिष्ट,ईशा साह, ममता जोशी, नासिर, शीलू उप्रेती, सुनील बोरा, मोहित साह, विश्वकेतु, रोहित भाटिया आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे व मीनाक्षी कीर्ति ने किया l

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement