घुघुखान सौड़ हरियल मोटर मार्ग बंद होने से ग्रामीण नाराज, आंदोलन की दी धमकी

नैनीताल: घुघुखान सौड़ हरियल मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर आज स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। नाराज ग्रामीणों ने उक्रांद के कुमाऊं सह प्रभारी राजीव लोचन साह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य तुरंत शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता विभाग के खिलाफ एक प्रचंड और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने के लिए बाध्य होगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में बीमारों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और विभाग उनकी सुध नहीं ले रहा है।अधीक्षण अभियंता ने दिया 20 सितंबर का समय ग्रामीणों के आक्रोश और समस्या की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया। इस दौरान संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ,जिला महा मंत्री प्रमोद सती, पूर्व क्षेत्र पंचायत मनोज सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, पीयूष जग्गी, रक्षित कबडवाल, लोकेश थुवाल और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।











