नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट संगठन ने बीमारियों से जूझ रहे दो की मदद की

नैनीताल। नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट संगठन गरीबों की मदद के लिए आगे आया है। शुक्रवार को एसोसिएशन की ओर से गेठिया निवासी प्रीति पंत को 40000 हजार रुपए की मदद की। प्रीति पिछले काफी लंबे समय से दिल्ली एम्स में कैंसर का इलाज करा रही है। जबकि आयारपट्टा निवासी संदीप की दो वर्षीय पुत्री शिवांगी के इलाज के लिए 50000 रूपये की मदद की। शिवांगी गंभीर बीमारी ल्यूकीमिया से जूझ रही है और उनका इलाज ऐक्स ऋषिकेश में चल रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, महासचिव बेद शाह, भानु प्रताप शाह, डीएस जीना, प्रीति शेट्टी, हर्शलीन कौर, दीपक बोरा व कमल ने दोनों के इलाज की मदद की।
Advertisement
ADVERTISEMENTS












