नगर पालिका निकाय कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न, गोपाल अध्यक्ष और रितेश सचिव बने

नैनीताल। निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा- नगर पालिका परिषद नैनीताल के वर्ष 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंगलवार को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमे कुल 89 में से 75 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। मतदान
सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक हुआ जिसके बाद मतगणना हुई जिसके बाद विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील खोलिया ने बताया की अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह नेगी को 38 जबकि हिमांशु चंद्रा को 34 मत मिले, वहीं उपाध्यक्ष पद पर हंसा दत्त बहुगुणा को 43 जबकि गोविंद राम को 30 मत
, वहीं सचिव पद पर रितेश कपिल को 38 जबकि अमन महाजन को 35 मत मिले। रितेश कपिल सातवीं बार सचिव बने l इसके साथ ही उप सचिव पद पर अजय शाह को निर्विरोध चुना गया। जबकि सात मत निरस्त हुए। मालूम हो कि मतदान सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक चला इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा सदस्यों द्वारा जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ सफल बनाने के लिए पालिका हित वह कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे चुनाव सफल बनाने में चुनाव अधिकारी सुनील खोलिया, दीपराज, शिवराज नेगी, शाकिर अली, अनिल व कंचन कुमार आदि लोग मौजूद थे l

यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर कृष्णापुर वार्ड के लोगों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad