तीन साल बाद चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी उपचार का शुभारंभ विधायक सरिता आर्य ने किया कार्य का श्रीगणेश, 6.17 करोड़ की लागत से होगा पहाड़ी का स्थायी उपचार

नैनीताल। सितंबर 2023 में हुए भीषण भूस्खलन के बाद खतरे की जद में आए मल्लीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र के लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। करीब तीन साल के इंतजार के बाद भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी के स्थायी उपचार का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 6.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य के तहत क्रिब वॉल, क्लैडिंग वॉल और सेल्फ ड्रिवन एंकरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से पहाड़ी को स्थायी रूप से सुरक्षित किया जाएगा।

सितंबर 2023 में चार्टन लॉज क्षेत्र में हुए बड़े भूस्खलन में एक आवासीय भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया था, जबकि कई अन्य भवनों को नुकसान पहुंचा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने 22 भवनों में रहने वाले 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया था। तत्काल राहत के लिए पहाड़ी पर जीआई बैग की अस्थायी सुरक्षा दीवार बनाई गई थी, लेकिन स्थायी उपचार का इंतजार बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 774वे दिन भी जारी रहा।

घटना के बाद उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर (यूएलएमएमसी) ने क्षेत्र का विस्तृत भू-वैज्ञानिक एवं स्थलीय सर्वेक्षण कर 6.17 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजी थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मेनू कैंप-2026 का समापन, कैडेट्स ने दस दिनों में पूरी की 252 किमी सेलिंग, ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने किया समापन; आरोही चौधरी और अंकित खाती बने सर्वश्रेष्ठ कैडेट

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन कश्यप ने बताया कि कंपनी की मशीनें मंगलवार शाम को ही निर्माण स्थल पर पहुंच गई थीं और बुधवार से कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं विधायक सरिता आर्य ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से वर्षों से भय के साये में रह रहे चार्टन लॉज क्षेत्र के लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।


Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad