लेक सिटी वेलफेयर क्लब की सदस्यों ने कारगिल शहीदों को याद किया

नैनीताल l कारगिल दिवस की रजत जयंति पर गुरुवार को लेकसिटी वेल्फेयर क्लब ने दर्शन पार्क पार्क में कई कार्यक्रम आयोजित किए। जिनमें नगर के लोगों ने बढ़चढ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद राजेश अधिकारी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया।
दर्शन पार्क में देर शाम आयोजित कार्यक्रम में वत्ताओं ने कहा कि 1999 कारगिल युद्ध में भारतीय शहीदों की जांबाजी को सदा याद किया जाता रहेगा। सेना के योद्धाओं ने शहादत देकर पाक सेना को परास्त किया था। देश की सीमाओं पर सेना के प्रहरियों का देशवासी सम्मान करते हैं। इस मौके पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने देश भक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी,, समेत अन्य गीतों के स्वरों से दर्शन पार्क का वातावरण भक्तिमय रहा। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, लेक सिटी वेलफेयर क्लब की वरिष्ठ सदस्य हेमा भट्ट, आशा पाण्डे, गीता साह, जीवंती भट्ट, अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, सचिव दीपा पांडे, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक आभा साह, सह संयोजक कविता त्रिपाठी, विनीता पाण्डे, सहित नीरू साह, रेखा जोशी, मीनू बुधलाकोटी, सीमा सेठ, सरिता त्रिपाठी रमा भट्ट, भाजपा नेता अरविंद पडियार कुंदन सिंह बिष्ट दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, तुसी साह, मधुमिता, कंचन जोशी, कलावती अस्वल राजेश वर्मा खष्टी बिष्ट, बबली, कुसुम तिवारी, खुशबू तिवारी, भावना रावत,शोभा नेगी एवम टीम उपस्थित थे।
साथ ही डॉक्टर गिरीश रंजन तिवारी, यशपाल रावत, ने सभी को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति एवम दीपा पाण्डे द्वारा किया गया

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम–2026 के लिए चयन
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad