विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की बैठक संपन्न

नैनीताल l रविवार को विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की विद्युत वितरण खण्ड नैनीताल इकाई के अन्तर्गत मनोज पंत महामंत्री विनय भूषण अग्रवाल संरक्षक विद्युत कर्मचारी संगठन, कंचन जोशी संगठन की अध्यक्षता में एक बैठक भवाली के उपसंस्थान घोड़ाखाल में आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम सरकार द्वारा वी०डी०ए० आदेश को स्थगित किये जाने तथा उसको लागू करवाने एवं न्यायालय में चल रहे संगठन के बाद की अद्यतन स्थिति में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी साथ ही आगे वी०डी०ए० लागू करवाने हेतु आगे की रणनिति तैयार की गयी। जिससे सभी नैनीताल इकाई के सभी संगठन सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें सर्व समिति से एकजुट होकर संगठन के प्रत्येक सदस्य ने एकजुटता दिखाकर जल्द से जल्द आन्दोलन की रूपरेखा तैयार कर अन्दोलन करने की सहमति प्रदान की गयी। बैठक में संगठन के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया कोस्तुबानन्द त्रिपाठी, श्री रवि कुमार दीपक लोधियाल सुरेश कुमार रविन्द्र कुमार कर्नाटक, सुकेश घिल्डियाल, दिनेश सिंह, भानु पाण्डे देवेन्द्र जोशी, दया किशन, कैलाश चन्द्र भष्करानन्द फुलारा, खीमानन्द, रमेश चन्द्र, गोपाल गोस्वामी, श्री रमेश सिंह बिष्ट हरीश सिंह, भूवन जोशी इत्यादि सदस्य मौजूद थे।









