अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद दुकानदारों ने की सभा

नैनीताल। जिला प्रशासन की ओर से राजमार्गो और अन्य सडक़ों के किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को सभी दुकानदार एकत्रित हुए तथा उन्होंने एक सभा की । जिला प्रशासन के आदेश के बाद अतिक्रमण की चपेट में आ रहे फड व्यवसायीयो, दुकानदारों व रेटोरेंट मालिकों ने कार्यवाही का विरोध करते हुए ज्योलीकोट, नलेना,आम पडाव, दो गॉव, डोलमार और भुजियाघाट में अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर सभी ने दो गांव में एकत्र होकर सभा की। जिसमें व्यवसायियों ने कहा कि प्रशासन की इस कार्यवाही से सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। उनकी तीन पीढिय़ों के लोग इन स्थलों पर रोजगार कर रहे हैं और अचानक इतनी बड़ी कार्यवाही से सभी दुकानदारों के परिवार भुखमरी के कगार पर आ जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने हटाने से पहले सभी के लिए व्यवस्था करनी चाहिए ताकि वह अपनी आजीविका चला सकें l इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, ग्राम प्रधान हरगोविन्द सिंह रावत, संतोष ढैला,महेन्द्र प्रकाश आर्य, देवेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, आरिफ , दीपू जीना, जीवन रजवार सहित अन्य लोग सभा में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोवर्धन कीर्तन हॉल व गुरु सिंह के बीच गेट बनाने को लेकर विवाद

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad