जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

नैनीताल l स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के शहर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणों की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी नवनियुक्त शहर / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-गणों को मनोनयन – पत्र सौंपें गए।
नैनीताल शहर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बताया की बैठक में निकट समय में आने वाले छात्र संघ,स्थानीय निकाय, लोकसभा आदि चुनावों को लेकर,बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती, फ्रंटल संगठनों व पार्टी पदाधिकारीगणों की कार्यक्रमों में भागीदारी, नवगठित जिला अनुशासन समिति की भूमिका आदि को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।









