उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के संयुक्त निदेशक प्रकाश, एमडी गोस्वामी सहित आधा दर्जन को मिला आईएएस कैडर

नैनीताल: पीसीए 2002 बैच के आधा दर्जन पीसीएस को भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर आवंटित कर दिया गया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार पीसीएस रवनीत चीमा, विनोद गिरी गोस्वामी, प्रशांत कुमार आर्य, आशीष कुमार भटगई, प्रकाश चंद्र व दीप्ति सिंह को आईएएस कैडर में पदोन्नति किया गया है। इन अफसरों की इसी साल जून माह में डीपीसी हुई थी। पदोन्नत अफसरों में विनोद गोस्वामी नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के ढोलीगांव के मूल निवासी जबकि प्रकाश बागेश्वर के कपकोट के दूरस्थ तिरूवाण गांव के निवासी हैं। विनोद वर्तमान में एमडी जीएमवीएन तो प्रकाश उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में संयुक्त निदेशक प्रशासन हैं। एक महिला अफसर की पदोन्नति रुकी है, उनकी सीट फिलहाल रिक्त है। सूची में शामिल रवनीत चीमा व प्रशांत आर्य अपर सचिव, दीप्ति सिंह श्रमायुक्त जबकि आशीष ऊधमसिंह नगर में तैनात हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व  परिवहन एवं खाद्य मंत्री सुरेश चंद्र आर्य तथा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बीना आर्य ने नैनीताल विधान सभा सीट से दावेदारी जताई है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad