मलेशिया विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के मनीष मंडल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया

नैनीताल l भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के मनीष मंडल ने मलेशिया विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में 54 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल के साथ ही उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। मनीष मंडल के यहां पहुंचने पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के विद्यार्थियों ने शिक्षक सागर सिंह के नेतृत्व में तल्लीताल में मनीष मंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता व विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने मनीष को ढेर सारी बधाई दी है ।