सेंटोरियम–रातीघाट बाईपास पर भीषण जाम से जनजीवन प्रभावित
नैनीताल । सेंटोरियम–रातीघाट बाईपास मार्ग पर इन दिनों लगातार लग रहे भीषण जाम ने स्थानीय ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि आम लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
स्कूल जाने वाले बच्चों को समय पर विद्यालय पहुंचने में कठिनाई हो रही है, वहीं दूध, सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं, जिससे क्षेत्रवासियों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है।
प्रशासन एवं संबंधित विभागों से आग्रह है कि क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी समाधान निकाला जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।










