37 वें स्थापना दिवस के अवसर पर इग्नू के डाक टिकट का लोकार्पण

नैनीताल l शनिवार को इग्नू द्वारा अपना 37वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली एवं इग्नू के समस्त क्षेत्रीय केंद्रों पर आयोजित किया गया। इग्नू मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अर्जुन राम मेघवाल, माननीय राज्य मंत्री, संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्रालय , भारत सरकार ने स्थापना दिवस व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राकेश सिन्हा, माननीय सांसद , राज्य सभा, भारत सरकार ने इग्नू के उच्च शिक्षा में योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू के कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव द्वारा की गई। उन्होंने हाल के वर्षों में इग्नू के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। यह एक ऐतिहासिक अवसर था जिसमें सरकार द्वारा इग्नू के नाम पर एक डाक टिकट जारी किया गया। इस डाक टिकट का लोकार्पण स्थापना दिवस समारोह में किया गया। इस अवसर पर इग्नू की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अध्यापकों, अकादमिक और गैर अकादमिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं नवाचार के लिए विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। वहीँ कार्यक्रम की अगली कड़ी में क्षेत्रीय सेवा प्रभाग को श्रेष्ठ प्रभाग का ख़िताब मिला।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार डिमरी द्वारा समस्त शिक्षार्थियों एवं अध्ययन केंद्रों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। प्रो ललित तिवारी ने भी सभी को शुभकामनाएं दी।
प्रो ललित तिवारी कोऑर्डिनेटर
इग्नू डीएसबी कैंपस नैनीताल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad